फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने निर्माण सामग्री के अवैध खनन के आरोप में पांच वाहन किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला पुलिस लगातार अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अब पुलिस ने निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन व खनन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे पांच वाहनों को जब्त किया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस के अनुसार घगवाल पुलिस टपयाल हाईवे पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान निर्माण सामग्री के अवैध खनन व परिवहन करने पर दो डंपरों को जब्त किया गया। इसी प्रकार, चौकी मानसर की पुलिस ने मानसर में चेकिंग के दौरान एक डंपर जब्त किया है। रामगढ़ पुलिस और विजयपुर पुलिस ने गश्त के दौरान अपने इलाकों में डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन के आरोप में जब्त किया है। जब्त वाहनों को सांबा पुलिस ने भूविज्ञान एवं खनन विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें