फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह में दो गाड़ियों की टक्कर में तीन लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिश्नाह पुलिस ने आल्टो चालक पर लापरवाही से ड्राइविंग का मामला किया दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिश्नाह। बिश्नाह में रिंग रोड पर दो गाड़ियों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बिश्नाह उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा रविवार देर शाम करीब पांच बजे हुआ। बिश्नाह पुलिस ने एक कार चालक पर लापरवाही से ड्राइविंग का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार थार गाड़ी चाल बिश्नाह से विजयपुर की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई आल्टो कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आल्टो गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, थार को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे में आल्टो में सवार युवक साहिल शर्मा पुत्र रमेश चंद्र निवासी राडियां व विशु कुमार पुत्र रामपाल निवासी बढाली समेत तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बिश्नाह पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बिश्नाह उप जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आल्टो कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें