फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिला समेत दो आरोपी 13.20 ग्राम चिट्टे समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा थाने की पुलिस टीम ने महिला समेत दो आरोपियों को 13.20 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार टीम ने सरोर अड्डा के पास नियमित नाका ड्यूटी के दौरान सरोर की ओर से आ रहे एक ऑटो रिक्शा को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने जेडीए पार्क के पास ऑटो को रोक लिया। वाहन की तलाशी के दौरान इसमें सवार दो लोगों (एक महिला) के पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परवीन कुमार और स्वर्णा देवी दोनों निवासी कासिम नगर बाहु फोर्ट, जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके ऑटो रिक्शा को भी जब्त कर लिय है। बाड़ी ब्राह्मणा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें