फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रधान के चयन पर विवाद, चले लात-घूसे कुर्सियां फेंकी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाड़ी ब्राह्मणा की तेली बस्ती में तेली बिरादरी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में हंगामा
विज्ञापन

- दूसरे पक्ष से चेयरमैन का चुनाव कराने की बात पर हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा की तेली बस्ती में तेली बिरादरी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान की नियुक्ति को लेकर रविवार को विवाद हो गया। एक पक्ष ने इसका विरोध करते हुए चेयरमैन पद की मांग की। इससे बैठक में हंगामा शुरू हो गया। दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। विवाद बढ़ता देख पुलिस टीम ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 10:00 बजे तेली बस्ती में तेली बिरादरी वेलफेयर एसोसिएशन (जम्मू क्षेत्र) के प्रधान के चुनाव के लिए कार्यक्रम हुआ। इसमें करीब 300 से 350 लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम का आयोजन तेली बिरादरी के पूर्व प्रधान अब्दुल गनी निवासी सुंजवां चट्ठा (जम्मू) ने किया था।
विज्ञापन

इस दौरान हकीम दीन उर्फ फम्मा निवासी राजपुर कोहलर (बाड़ी ब्राह्मणा) को दो वर्षों के लिए तेली बिरादरी वेलफेयर एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। दूसरे गुट से अब्दुल मजीद ने उन्हें चेयरमैन बनाने की मांग की। इसका हकीम दीन के समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। समर्थकों का तर्क था कि कार्यक्रम केवल प्रधान के चुनाव के लिए आयोजित किया गया है। चेयरमैन सहित अन्य पदों का चयन बाद में प्रधान की ओर से किया जाएगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई जो बड़े टकराव में बदल गई। बाद में पूर्व प्रधान मोहम्मद सादिक के समर्थक भी विवाद में कूद पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थिति बिगड़ने पर कुछ लोगों ने कुर्सियां फेंकीं और हाथापाई की। इससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना बाड़ी ब्राह्मणा की पुलिस टीम ने मामले का संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। सूत्रों के अनुसार अब्दुल मजीद और मोहम्मद सादिक के समर्थकों में चेयरमैन पद को लेकर असंतोष था। इसके चलते यह विवाद खड़ा हुआ।
विज्ञापन

-
हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद सुलह
बिरादरी में चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद अंततः दोपहर बाद आपसी समझौते से मामले को सुलझा लिया गया। सहमति के तहत हाजी हाकिम दीन उर्फ फामा को तेली बिरादरी का प्रधान चुना गया। सादिक हुसैन मलिक को चीफ पैट्रन (मुख्य संरक्षक) के पद की जिम्मेदारी साैंपी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें