फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राज्य भूमि से चोरी खैर की लकड़ी बरामद, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला पुलिस ने गांव सुराड़ा में राज्य भूमि से चोरी की गई खैर की लकड़ी बरामद कर ली है। यह लकड़ी कुछ अज्ञात लोगों ने राज्य और शामलाट भूमि से अवैध रूप से काटी थी। पुलिस को सूचना मिली थी। इसके आधार पर थाना घगवाल की टीम ने शनिवार को सुराड़ा में दबिश दी। मौके से खैर के कई लट्ठे बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में लकड़ी की अवैध कटान और चोरी की पुष्टि हुई है। थाना घगवाल में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें