फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरनकोट में कार खाई में गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में शनिवार शाम एक कार सड़क से फिसलकर 150 फुट खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की माैके पर ही मौत हो गई। स्थनीय लोगों ने कड़े प्रयासों से क्षतिग्रस्त कार से चालक को निकालकर उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया। उसकी पहचान मोहम्मद जफर निवासी गांव संगलेयानी, सुरनकोट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े पांच बजे बफलियाज से बोलेरो गाड़ी गांव संगलेयानी की तरफ जा रही थी। इसे मोहम्मद जफर चला रहा था। जैसे ही कार गंतव्य से कुछ दूरी पर पहुंची कि अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर वाहन खाई में गिर गया। हादसे का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे चालक को बाहर निकाल। तब तक उसकी माैत हो चुकी थी। सुरनकोट पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें