सांबा। सांबा के चक दयाला क्षेत्र में बसंतर नदी के पास सेना ने पाकिस्तान की तरफ से उड़कर आ रहे 19 गुब्बारे बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने शाम पांच बजे चक दयाला में बसंतर दरिया के ऊपर सीमा पार से उड़ते हुए 19 गुब्बारों को भारतीय सीमा के भीतर आते देखा। लोगों ने सूचना पुलिस और सेना को दी। सेना पहुंची और गुब्बारों को कब्जे में ले लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। संवाद