सांबा। सांबा पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा में दो लोगों को 13.21 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान ऑल्टो कार सवार दो लोगों की तलाशी ली। उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की गई। आरोपी राहुल सिंह निवासी चक अवतारा, बिश्नाह और सुनील कुमार निवासी लोअर कनाल, बिश्नाह से प्रतिबंधित सामान भी मिला है। कार जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद