पुंछ। जिले की मंडी तहसील में रविवार को 19 वर्षीय युवक रहस्यमयी परिस्थितियों में घर में मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। उपजिला अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक युवक की पहचान साहिल अल्ताफ पुत्र मोहम्मद अल्ताफ निवासी गांव खेत सावजियां के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद