फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पशु तस्करी का प्रयास विफल, 2 तस्कर गिरफ्तार, 20 मवेशी छुड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। पुलिस ने घगवाल में पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से बीस मवेशियों को छुड़ाया गया है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि राजपुरा में पैदल रास्ते मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाला चक के पास गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल किया। गिरफ्तार पशु तस्करों की पहचान लाल दीन निवासी मन्यारी हीरानगर कठुआ और अतहर दीन निवासी लाचीपुरा कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें