सांबा। पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा में एक कुख्यात महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लगभग 15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बाड़ी ब्राह्मणा थाने के पुलिस दल ने बीबीआईए क्लब के पास हल्दीराम लेन में बलोल खड्ड की तरफ से आ रही एक महिला को रोका। पुलिस अधिकारी की जांच के दौरान उसके कब्जे से लगभग 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने महिला को बरामद मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया। महिला ड्रग तस्कर की पहचान शीमा बीबी पुत्री रहमत अली निवासी बलोल खड्ड बाड़ी ब्राह्मणा के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला एक कुख्यात ड्रग तस्कर है और वह एनडीपीएस के तहत कई मामलों आरोपी के तौर पर वांछित थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।