सांबा। जिले के रामगढ़ क्षेत्र की सीमावर्ती पोस्ट से एक एंटी टैंक शैल मिला है।
रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अग्रिम मोर्चे से बुधवार को बीएसएफ के जवानों को एक एंटी टैंक शैल मिला। इस पर बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया। बाद में उसे निष्क्रय किया गया। संवाद