सांबा। पुलिस ने एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस स्टेशन सांबा में दर्ज एक मामले में वांछित था और पिछले 10 वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद लतीफ पुत्र नूर हुसैन निवासी दवारा मजीन जम्मू के रूप में की गई है। आरोपी सांबा पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में वांछित था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से वारंट के बाद उसे कठुआ जेल भेज दिया गया। संवाद