सांबा। सांबा के बाड़ियां क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है। उसकी पहचान अरुण शर्मा (28) वर्ष पुत्र हंसराज शर्मा निवासी गांव बाड़ा विजयपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को आगे की औपचारिकताओं के लिए जिला अस्पताल शवगृह पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद