सांबा। तीन जुलाई से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। ऐसे में पहले से यात्री पंजीकरण करवाने के लिए बैंकों की ओर रुख कर रहे हैं।
सांबा में पंजाब नेशनल बैंक व भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में काउंटर खोले गए हैं। मंगलवार को पहले दिन पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 13 यात्रियों ने अपने पंजीकरण करवाए हैं। बैंक कर्मियों के अनुसार एक ही काउंटर लगाया गया है, जिसमें यात्री पंजीकरण करवा रहे हैं। उधर, भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 25 यात्रियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। बैंक कर्मचारियों के अनुसार एक दिन में नौ स्लाॅट मिल रहे हैं। ऐसे में छह जुलाई तक बुकिंग फुल चल रही है। पंजीकरण करवाने आए रमेश कुमार के अनुसार उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है। कागज पूरे थे। शीघ्र ही पंजीकरण हो गया है।