बिश्नाह। ललेयाना गांव से शादी के दो दिन बाद ही एक दुल्हन के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। पति ने बिश्नाह पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है। ससुराल का आरोप है कि बहू अपने साथ कुछ जेवरात भी ले गई है। पति ने पुलिस को बताया कि बीते दिन घर में एक युवक आया था। वह खुद को पत्नी का माैसेरा भाई बता रहा था। खाना खाने के बाद युवक रात करीब 11 बजे मां वैष्णो देवी जाने की बात कहकर घर से चला गया। उसके जाने के कुछ देर बाद पत्नी भी शौचालय जाने की बात कहकर गई। काफी देर तक जब वह नहीं आई तो घरवाले तलाश में जुट गए लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पति ने बताया कि उसने रतनाल में अपने ससुराल वालों से बात की तो उन्होंने भी कोई जानकारी होने से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी राकेश जम्वाल ने कहा कि नवविवाहित के मोबाइल और काॅल डिटेल को ट्रेस किया जा रहा है। मायका पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है। संवाद