विजयपुर। गांव राया के रहने वाले 35 वर्षीय शिवदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह पर रात राया क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने शिवदीप पर दो फायर किए थे। इसमें लगभग पांच हमलावर मौके से फरार हो गए थे। उसके बाद शिवदीप सिंह के परिजनों ने विजयपुर थाने में मामला दर्ज करवाया था लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वहीं विजयपुर थाना प्रभारी सुशील शर्मा ने बताया कि शिवदीप के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद