सांबा/विजयपुर। पुलिस ने विजयपुर, सांबा और घगवाल पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में छह डंपर जब्त किए हैं।
इनका इस्तेमाल निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन/खनन के लिए किया जा रहा था। पुलिस स्टेशन विजयपुर, पुलिस पोस्ट मानसर और सुपवाल के प्रभारी और पुलिस पोस्ट राजपुरा के प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त करते हुए छह डंपर जब्त किए हैं। इनका इस्तेमाल क्षेत्र में निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन/खनन के लिए किया जा रहा था। संवाद