सांबा। बाड़ियां क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्राले और स्कूटी की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम बाड़ियां के शिव मंदिर के पास कठुआ से जम्मू की तरफ जा रहे एक ट्राला ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी में पति पत्नी सवार थे। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान संजय कुमार (49) निवासी माइग्रेंट कैंप जगती नगरोटा जम्मू के रूप में की गई है, जबकि उनकी पत्नी पम्मी कुमारी (44) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी है। संवाद