विजयपुर। क्षेत्र के अंतर्गत आते विश्कर्मा मंदिर के पास की रहने वाली सुनाली चौधरी के खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए गए। इसकी जानकारी सोनाली चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम में ऑनलाइन शॉपिंग की और एक कुर्ती मंगवाई। इसका मूल्य 699 रुपये था। उन्होंने बताया कि अपने घर का पूरा पता दे दो और पेमेंट भी कर दो। उसके बाद उन्होंने ऑनलाइन गूगल के माध्यम से पैसा डाल दिया। उसके बाद उनके अकाउंट में लगभग 50 हजार रुपये थे। वह धीरे-धीरे निकलता गया। जब उन्हें फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। कुछ देर के बाद उन्होंने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। इस संबंध में विजयपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। सुनाली चौधरी के पिता अजीत चौधरी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इंसाफ की मांग की है। संवाद