विजयपुर। कुलदीप सिंह (65) पुत्र संसार सिंह निवासी वार्ड नंबर सात वसी कला का शव का संदिग्ध परिस्थितियों में खेतो में मिला।
स्थानीय लोगों ने जब इस शव को देखा तो बड़ी ब्राह्मणा पुलिस को सूचित किया। बड़ी ब्राह्मणा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेज दिया गया। इस संबंध में बड़ी ब्राह्मणा थाना प्रभारी पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा होगा। संवाद