अरनिया। कस्बे के वार्ड-11 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चोरों ने शनिवार रात सेंधमारी कर दानपात्र से करीब 20 हजार की नकदी चुरा ली। मंदिर कमेटी के अनुसार छह माह से श्रद्धालुओं ने यह राशि चढ़ावे के रूप में दानपात्र में डाली थी। चोरी की यह लगातार दूसरी घटना है। पिछले साल भी मंदिर में चोरी हुई थी। मंदिर कमेटी ने रविवार को अरनिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस स्थान पर लगातार चोरी की घटनाओं से श्रद्धा को ठेस पहुंची है। ग्रामीणों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संवाद