फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खौड़ में 60 प्रतिभाशाली महिलाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। खौड़ में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन ने कार्यक्रम करवाया। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद मुख्य अतिथि रहे। ऑर्गेनाइजेशन ने क्षेत्र की 60 प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया। डाॅ. नीम सिंह प्रेम ने कहा कि महिला सशक्तीकरण एक समावेशी भविष्य के लिए आवश्यक है जहां कोई भी पीछे न छूटे। महिलाएं न केवल घर संभालती हैं बल्कि अपनी मेहनत और प्रतिभा से देश का नाम रोशन कर रही हैं। नारी जीवन का आधार है जो मां, बहन, पत्नी और बेटी के रूप में समाज को पूर्णता प्रदान करती है। यह दिन समानता के अधिकार और सभी महिलाओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सशक्त महिलाएं ही एक सशक्त परिवार, समुदाय और राष्ट्र का निर्माण करती हैं। सभी को महिलाओं के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और समर्थन का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर गोपाल दास, रोशनी भट्टराई व एसएस संधु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें