राजोरी। राजोरी ज़िले चिंग्स पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले कनेति गांव में रविवार शाम को दो पुराने जंग लगे शेल मिले।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त निवासी शकील अहमद नामक एक व्यक्ति अपनी भूमि में ट्रैक्टर से हल जोत रहा था कि इसी दौरान उसे जंग लगे हुए पुराने दो शेल मिले। उसने तत्काल पुलिस और सेना को सूचित किया। वहीं सेना और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों शैल को कब्जे में ले लिया और नष्ट कर दिया। संवाद