फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मोटरसाइकिल खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। उपजिले की मनकोट तहसील के गांव उछाद में सीमा सुरक्षा बल कैंप के पास बुधवार को एक मोटरसाइकिल के गहरी खाई में गिरने से उस पर सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और एक घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मेंढर उपजिले की मनकोट तहसील के उछाद गांव में सीमा सुरक्षा बल कैंप के पास एक मोटरसाइकिल के गहरी खाई में गिरने से उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। उनको स्थानीय लोगों और मनकोट पुलिस ने मेंढर उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और एक घायल हो गया। बीएमओ मेंढर मोहम्मद असफाक के अनुसार चौधरी अंजार अहमद पुत्र मोहम्मद कबीर निवासी धारगलून की गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो गई और जुल्फकार अहमद पुत्र नाजिक हुसैन निवासी कोटा घायल हो गया। उसको प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर दुर्घटना होने की जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें