रामगढ़। ऋषि पैलेस रामगढ़ के पास रविवार की मध्य रात्रि चोरों ने नितिन वैद्य पुत्र बलदेव राज रामगढ़ निवासी वार्ड नंबर एक के मकान का ताला तोड़कर लगभग दो लाख रुपये नकद और 16 तोला सोने के आभूषण चुरा लिए।
शिकायत के अनुसार नितिन अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रविवार शाम को जम्मू में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। इसके अलावा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। वहीं रामगढ़ पुलिस चोरों को ढूंढने का प्रयास कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। संवाद