फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अवैध रूप से काटी लकड़ी से लदे ट्रक को किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने गांव सरमाला में किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। एसडीएम खौड़ सतीश शर्मा ने बुधवार को गांव सरमाला में औचक निरीक्षण किया। गांव में मौके पर अवैध रूप से काटी गई लकड़ी से लदे एक ट्रक को जब्त किया गया। अवैध कटान में प्रयुक्त सभी उपकरण व औजारों को भी जब्त कर लिया गया। एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब्त की गई लकड़ी व उपकरणों को वन अधिनियम/वन कानूनों के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने कहा कि अवैध कटान, पर्यावरण को क्षति पहुंचाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग को किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें