पुंछ/राजोरी। जिला पुलिस ने मेंढर में मंगलवार को कुख्यात नशा तस्कर एजाज अहमद उर्फ मंटू निवासी अढ़ी की संपत्ति कुर्क कर ली। कुर्क की गई संपत्ति में गांव अढ़ी में एक मकान शामिल है। आरोपी के खिलाफ गुरसाई पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज है। राजोरी में भी कुख्यात नशा तस्कर वसीम खान निवासी कप्पा खाह की संपत्ति को अटैच किया गया है। इसमें एक घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान का हिस्सा है। संवाद