पुंछ। जिले के गांव शींदरा में वीरवार को भारतीय सेना की 39 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने शाम के समय पैट्रोलिंग के दौरान एक मकान के पास खेतों में पुराना जंग लगा मोर्टार शैल बरामद किया। इसके बाद क्षेत्रीय पुलिस को जानकारी देने के बाद 39 राष्ट्रीय राइफल्स के बम स्क्वॉड ने घटनास्थल पर पहुंच कर उस पुराने मोर्टार शैल को सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया। संवाद