विजयपुर। सांबा पुलिस ने 2.50 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग एम्स नाका प्वाइंट पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक कार चालक को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार से 2.50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अमन कुमार निवासी बड़ी ब्राह्मणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।