-पुलिस ने पूछताछ कर एम्स विजयपुर के पास से चोरी का सामान किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। सांबा पुलिस ने विजयपुर में दुकान से रेडीमेड कपड़े चोरी होने का मामला सुलझा लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान भी बरामद किया है।
सुभाष चंदर पुत्र बाल कृष्ण निवासी विजयपुर ने 28 मार्च को पुलिस स्टेशन विजयपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुख्य बाजार विजयपुर स्थित उनकी दुकान के आगे से रेडीमेड कपड़े चोरी हो गए हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी मामले में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लव कुमार उर्फ लाभू पंजाबी निवासी टिब्बर गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई है। मौजूदा समय में वह रामगढ़ रोड, विजयपुर रह रहा था। उसके खुलासे पर पुलिस ने श्मशान घाट के पीछे एम्स विजयपुर के पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। विजयपुर पुलिस जांच कर रही है।