फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए दामाद की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव भोजपुर में ससुराल गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान राज कुमार (50) खानपुर कैंप रामगढ़ के रूप में हुई। शुक्रवार रात को वह ससुराल पहुंचा था। भोजपुर पहुंचे राज के परिजनों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उनके बेटे को जहर दिया गया है। बताया कि रात को राजकुमार की तबीयत खराब होने पर उसको गांव कोटली राइयां में बहन के घर छोड़ गए थे। सुसराल पक्ष के लोगों ने कोई जहरिला पदार्थ दिया है, जिसके बेटे की जान चली गई। आरएस पुरा थाने में धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। ससुराल पक्ष के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उपजिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उधर, शाम को शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

------------
बिश्नाह में युवक को अज्ञात लोगों
ने तेजधार हथियारों से किया घायल
बिश्नाह। कस्बे में अज्ञात लोगों ने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया, उसे उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान अशोक कुमार गांव चोरली के रूप में हुई है। पीड़ित ने पुलिस को बयान दिया कि वह किसी काम से बिश्नाह आया था, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसकी पीठ पर कई घाव हुए हैं। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से निकला और परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक हमलावरों का सुराग नहीं लग पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें