मीरां साहिब। गांव दस्सौर की नाबालिग लड़की का अपहरण का मामला मीरां साहिब थाने में दर्ज किया गया है। लड़की के पिता योगराज ने थाने में लिखत में दी शिकायत में बताया कि चार दिन पहले उनकी बेटी घर से कुल्लियां में समान की खरीदारी करने के लिए गई थी लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। उसकी तलाश अपने सगे-संबंधियों के यहां तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में किसी अज्ञात ने फोन कर उसका अपहरण किए में बताया। मीरां साहिब पुलिस ने 363 के अंतर्गत मामला दर्ज कर इस मामले को लेकर एक टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरंभिक जांच के दौरान लड़की को दिल्ली में किसी स्थान पर रखे जाने का पता चला है, जिस पर पुलिस कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो