आरएस पुरा। गांव चकरोई में सोमवार को चोर दिन-दहाड़े सूने घर से नकदी और सोने चांदी के जेवरात ले उड़े। इस संबंध में सुनीता कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीमार होने पर वह दवा लेने गई थीं। वापस आने पर देखा कि घर के भीतर कमरे में रखी आलमारी खुली है। उन्हें चोरी होने की आशंका हुई तो लाकर देेखा तो उसमें रखे चार तोले सोने के आभूषण व पचास हजार रुपये गायब थे। उन्होंने तत्काल ही घर में चोरी होने की सूचना चकरोई पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्व सरपंच केके भगत ने कहा कि दिन दहाडे़ हुई चोरी की वारदात के चलते ग्रामीणों में भय है। पुलिस क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह को पकड़ने की मुहिम चलाए। ब्यूरो