नबजात मिले शिशू को पुलिस कब्जे में ले जाते हुए
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। कस्बे के साथ सटे गांव गाजिया- कोटली मियां फत्ता मार्ग पर सड़क के साथ झाड़ियों में राहगीरों को एक नवजात पड़ा मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। पुलिस उसे आरएस पुरा उपजिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच कर जम्मू में बच्चों के अस्पताल शालामार भेज दिया।
बताया जा रहा है कि उक्त मार्ग पर बच्चे के रोने की आवाज उधर से गुजर रहे राहगीरों ने सुनी। इस पर उन्होंने झाड़ियो में जाकर देखा तो एक शिशु को तौलिया में लिपटा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच वहां पर पहुंचते ही आसपास के कई लोगों के एकत्र होने पर एक-दो महिलाओं ने नवजात को गोद लेने के लिए कहा, लेकिन पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया से शिशु को प्राप्त करने के लिए कहा गया। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।