फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लापता इंजीनियर का शव दूसरे दिन दड़प में रणवीर नहर से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
-बावलियाना में सड़क किनारे खड़ी मिली थी उसकी कार, मोबाइल फोन बंद आ रहा था
विज्ञापन

- एसडीआरएफ ने नहर को खंगाला, परिवारवालों ने कहा-घर से लैपटॉप का बिल लेने गया था

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। टिकरी सिंबल लिंक रोड के लापता इंजीनियर आदित्य पाल सिंह (24) का शव मंगलवार को दड़प में रणवीर नहर से मिला। वह गत सोमवार से लापता था और उसकी कार रात को बावलियाना में पास मिली थी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू के शवगृह में रखवाया है।
पुलिस के अनुसार शिकायत में बताया गया था कि आदित्य पाल सोमवार को कार लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बीती रात को ही उसकी कार मिल गई थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया था। कार के साथ चाबी साथ लगी थी और मोबाइल फोन नहीं लग रहा था। मंगलवार को रणवीर नहर में एसडीआरएफ टीम ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच थोड़ी दूर ही दड़प क्षेत्र में नहर से उसका शव बरामद किया गया। परिवार के अनुसार आदित्य पाल इंजीनियरिंग कर चुका था और गत दिवस घर से लैपटॉप का बिल लेने गया था, मगर वापस नहीं आया। परिजन जिस दुकान से बिल लेना था वहां गए तो उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त को भेजा था ऑडियो संदेश
सूत्रों के अनुसार घटना से पहले आदित्य पाल ने अपने एक दोस्त को ऑडियो संदेश भेजा था, जिसमें वह अपने शैक्षणिक परिणाम जारी न होने से परेशान दिखाई दे रहा था। बताया गया है कि देरी से आए परिणाम के कारण आगामी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पा रहा था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। थाना सतवारी के प्रभारी जेपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें