फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वाहन की टक्कर से ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। कस्बे के जतवाल राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिस चौकी के बाहर खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को एक कार ने टक्कर मारी दी। इससे पुलिस कर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां से उन्हें जम्मू रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जम्मू से आ रही कार नंबर डीएलसीसीवी 9379 जैसे ही जतवाल पुलिस चौकी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची तो वाहन चालक ने ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को टक्कर मार दी। उसके बाद चालक मौके से कार लेकर भाग निकला। पुलिस चौकी के बाहर खड़े कुछ ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने कार का पीछा किया और थोड़ी दूर नोनाथ के पास कार को पकड़ लिया। घायल ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी रज्जाक मोहम्मद तेली बस्ती बड़ी ब्राह्मणा को जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया, डॉक्टरों ने फौरी उपचार देकर उन्हें जम्मू रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें