सेव यूथ सेव फ्यूचर फाउंडेशन के चेयरमैन उपराज्यपाल से मसलों पर चर्चा करते हुए
जम्मू। सेव यूथ सेव फ्यूचर फाउंडेशन के चेयरमैन वजाहत फारूक भट्ट ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उन्होंने युवाओं के लिए चलाए जा रहे कौशल कार्यक्रमों पर चर्चा की। साथ ही यूथ को आगे लाने के लिए कौशल केंद्रों को खोलने के लिए कहा। इससे युवा प्रशिक्षण लेकर लक्ष्य में सफल हो सकेंगे। इस मौके पर जोनल अध्यक्ष मुदसिर धर भी मौजूद रहे।