फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दानपात्र के ताले तोड़कर एक लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी जिले के बुद्धल क्षेत्र में वीरवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को चोरों ने मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और पीर बाबा की जियारत को निशाना बनाया। वे दानपात्र के ताले तोड़कर करीब एक लाख रुपये उड़ा ले गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने बुद्धल के प्राचीन शिव मंदिर, गुरुद्वारे, ओल्ड जामा मस्जिद, ज़ियारत शरीफ हसन बाबा बहरोट बुद्धल और ज़ियारत शरीफ लाल बाबा राजनगर बुद्धल में लगे दानपात्र के ताले तोड़े और उनके अंदर चंदे के सारे रुपये चुरा लिए। करीब एक लाख की चोरी हुई है। सुबह लोगों ने जब देखा तो एक साथ धार्मिक स्थलों के दानपात्र पर चोरों ने हाथ साफ किए हैं तो उन्होंने कड़ा रोष प्रकट करते हुए पुलिस से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। लोगों ने रात के समय बुद्धल में पुलिस की गश्त करने की अपील भी की है। उधर, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बुद्धल बाजार में कुछ दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी भी खंगाले और अपनी जांच तेज कर दी है, लेकिन फिलहाल कोई चोर हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें