दोमाना। पौनी चक पुलिस चौकी के अंतर्गत अमर कॉलोनी सड़क पर मंगलवार सुबह पैदल चल रहे कबाड़ चुनने वाले व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के चंपा निवासी महादेवा चंद्रा (40) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह पत्नी और बेटे के साथ अमर कॉलोनी में रहता था। शव का जीएमसी जम्मू में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा दिया गया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पौनी चक पुलिस ने तीन घंटे बाद चालक को काबू कर लिया। चालक की पहचान साहिल सैनी निवासी सरोरा मढ़ के रूप में हुई है। दोमाना पुलिस थाना के प्रभारी राजेश्वर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद