बाढ़ प्रभावित परिवारों में राहत सामग्री बांटते जेएंडके एक्स सर्विस लीग के सदस्य।
- फोटो : संवाद
जम्मू। जेएंडके एक्स सर्विस लीग ने टाइगर डिवीजन के सहयोग से राइजिंग स्टार कार्प्स के तहत मंगलवार को गोरखा नगर में बाढ़ प्रभावित 35 परिवारों में राहत सामग्री वितरित की। इसमें प्रत्येक परिवार को 20 किलो राशन दिया गया। बाढ़ थमने के बाद लगातार लीग के सदस्यों की ओर से प्रभावित तक मदद पहुंचाई जा रही है। इसमें पेयजल की सुविधा भी मुहैया करवाई गई। ब्यूरो