अखनूर। कस्बे के सुंगल मोड़ से सैर करने गया एक शिक्षक लापता हो गया। इस संबंध में परिजनों की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कस्बे के सुंगल मोड़ निवासी रजत कुमार निजी स्कूल में शिक्षक हैं। तीन दिन पहले वह सुबह घर से सैर पर निकले मगर घर वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनकी कई जगहों पर तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया। ब्यूरो