फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नई बस्ती में मवेशी तस्करी का आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नई बस्ती में देर शाम लोगों ने मवेशी तस्करी के एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। मंगलवार को मवेशी तस्करी को अंजाम दे रहे वाहन का पीछा कर युवकों ने वाहन को नई बस्ती के पास रोका। इसमें सवार दो आरोपी वाहन छोड़ कर भागे। इनमें एक को बाजार वालों ने पकड़ लिया। वाहन में चार मवेशी लदे थे। गांधी नगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए। हंगामा लगभग दो घंटे तक चला। लोगों ने मवेशी तस्करी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें