फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में जम्मू-कश्मीर पुलिस के‌ पदक विजेता खिलाड़ी स्रोत जेके पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस टीम ने हरियाणा में चल रहे ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अब तक पांच पदक अपने नाम किए हैं। इनमें तीन पदक कुश्ती, एक बॉक्सिंग और एक आर्म रेसलिंग में हासिल हुआ है। वर्ल्ड पुलिस मीट के गोल्ड मेडलिस्ट इसाक अहमद ने फाइनल में प्रवेश किया है और अब स्वर्ण पदक के लिए हरियाणा से भिड़ेंगे। इस उपलब्धि पर एडीजीपी आर्म्ड आनंद जैन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उनके उत्साह व जज्बे की सराहना की। जम्मू-कश्मीर पुलिस का यह प्रदर्शन अनुशासन और खेल भावना का उदाहरण है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें