फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जमीन विवाद में तीन महिलाओं समेत 6 जख्मी, जीएमसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। गांव कूल कलां में रविवार देर रात जमीन के विवाद के चलते दोनों पक्षों की तीन महिलाओं समेत 6 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने राज दुलारी और कुंती देवी की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को चिकित्सा केंद्र अरनिया से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार घायलों में शक्ति कुमार पुत्र जनक राज, जीत राज पुत्र अमरनाथ, कुंती देवी पत्नी मदन लाल, राज दुलारी पत्नी जनक राज, चंपा देवी पत्नी सुरजीत सिंह, अश्विनी कुमार पुत्र मदन लाल हैं। थाना प्रभारी दिलावर कुमार ने बताया कि वारदात में छह लोग घायल हुए हैं। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें