सीआईडी काउंटर-इंटेलिजेंस जम्मू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। सीआईडी काउंटर-इंटेलिजेंस जम्मू ने नकली भारतीय मुद्रा नेटवर्क से जुड़े फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिलाल अहमद भट निवासी पोशपोरा, कुपवाड़ा के रूप में हुई। वह पिछले चार दिनों से भगानी तालाब मोहल्ला रायपुर दोमाना में छिपा था।
आरोपी हिलाल व उसके पिता मोहम्मद असद उल्लाह भट के खिलाफ प्रधान सत्र न्यायाधीश जम्मू ने वारंट जारी किया था। दोनों आरोपी 10 वर्षों से फरार थे। खुफिया इनपुट के आधार पर सीआईडी काउंटर-इंटेलिजेंस जम्मू की फ्यूजिटिव ट्रैकिंग टीम ने कार्रवाई करते हुए नाॅर्दनी बनतालाब जम्मू में आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि एफआईसीएन नेटवर्क, उनके मददगारों और फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।