जम्मू। सिटी पुलिस ने एटीएम चोरी व ठगी के मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे विभिन्न बैंकों के नौ एटीएम कार्ड, नकदी और ठगी की रकम से खरीदे गए कपड़े बरामद किए है। जांच में 54,890 रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है।
24 जनवरी को ई-शिकायत में पूजा देवी निवासी मांसर (उधमपुर) ने बताया कि एटीएम कार्ड से चार बार में 40 हजार रुपये निकाले गए जबकि 14,890 रुपये की शॉपिंग की गई। सिटी पुलिस ने तकनीकी निगरानी और निरंतर प्रयास से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान एजाज अहमद मलिक निवासी कुलगाम के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। ब्यूरो