गांदरबल। वन विभाग ने गांदरबल के मामेर कंगन के सात लोगों के खिलाफ वन अधिकारियों पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। सिंध वन प्रभाग के डीएफओ के अनुसार, यह घटना सिंध रेंज के कंपार्टमेंट 69 में हुई, जहां वन विभाग की टीम आठ हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण कर रही थी। इसी माह काम शुरू हुआ, लेकिन आरोपियों ने इसे बाधित कर दिया और ग्रामीणों को वन टीम पर पत्थरों व डंडों से हमला करने के लिए उकसाया। संवाद