फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विवादित भूमि पर कुल्ले के पास किया साहिल का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीते शुक्रवार रात हीराचक रिंग रोड के पास खेत में मिला था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मिश्रीवाला। हर्षा टोकरिया के निवासी साहिल कुमार (26) के पार्थिव शरीर का परिजन ने रविवार को अंतिम संस्कार किया। शव को विवादित भूमि पर परिवार की ओर से बनाए गए एक अस्थायी कुल्ले में रखा गया था। रविवार सुबह 10 बजे अखनूर रोड बावा तालाब में विरोध प्रदर्शन करने की योजना की सूचना पर सुबह 09:15 बजे ही एसएचओ कानाचक टीम के साथ मृतक के घर पहुंच गए। परिवार को बताया गया कि प्रारंभिक जांच में माैत का कारण मादक पदार्थ का सेवन प्रतीत हो रहा है। एसएचओ ने परिवार और रिश्तेदारों से अनुरोध किया कि वे विवादित भूमि के बजाय निर्धारित श्मशानघाट पर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार करें लेकिन परिवार के सदस्य सहमत नहीं हुए और सुबह 9:35 बजे शव को चिता पर रखकर विवादित भूमि पर बने कुल्ले से लगभग 10 मीटर दूर अंतिम संस्कार कर दिया। बीते शुक्रवार रात साहिल का शव हीराचक रिंग रोड के पास खेत में मिला था। परिजन का आरोप है कि जमीन के विवाद के चलते पड़ोसी ने हत्या की है। पुलिस ने मामले में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें