फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नौकरी और टेंडर के नाम पर ठगी प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
- छन्नी हिम्मत पुलिस गिरफ्तार आरोपी के बैंक खातों और कॉल डिटेल को खंगाल रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। रेलवे में नौकरी और पानी का टेंडर दिलाने के नाम पर करीब चार करोड़ की ठगी के मामले में छन्नी हिम्मत पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में तीन से चार अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और जुटाए गए सुरागों के आधार पर संदिग्धों की तलाश में कश्मीर से पड़ोसी राज्यों तक दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनंतनाग निवासी सोहेल क्यूम के रूप में हुई है जो जम्मू के छन्नी हिम्मत में रह रहा था। पठानकोट निवासी गुरप्रीत की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। अब ठगी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी की कॉल डिटेल, बैंक खातों, इंटरनेट गतिविधियों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाली जा रही है। जांच से आरोपियों के आपसी संपर्कों और पैसों के लेनदेन का पता लगाया जा रहा है। फर्जी दस्तावेज या नियुक्ति संबंधी आदेशों के इस्तेमाल की आशंका की भी जांच की जा रही है। डीएसपी सचित के अनुसार मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें